मनजीत शर्मा 'मीरा'
(Manjeet Sharma 'Meera')

मनजीत शर्मा 'मीरा' का जन्म हिमाचल प्रदेश के जिला ऊना के गाँव मानूवाल में हुआ। बी.ए., बी.एड. एवं पी.जी.डी.टी. शिक्षित मीरा हिंदी साहित्य की बहुमुखी प्रतिभासंपन्न रचनाकार हैं।

कविता, कहानी, लघुकथा, ग़ज़ल, गीत, दोहा, हाइकु एवं बाल साहित्य में उनका उल्लेखनीय योगदान है। उनके कहानी-संग्रह 'अस्तित्व' और 'आत्महत्या के क्षणों में' को हरियाणा साहित्य अकादमी द्वारा सम्मानित किया गया। वर्ष 2015 में उन्हें हरियाणा साहित्य अकादमी का 'श्रेष्ठ महिला रचनाकार' पुरस्कार प्राप्त हुआ। उनकी अनेक कहानियों और साहित्यिक रचनाओं को राष्ट्रीय स्तर पर पुरस्कार मिले हैं तथा 400 से अधिक रचनाएँ प्रतिष्ठित पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं।

उनकी 23 पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी हैं, जिनमें कविता-संग्रह, कहानी-संग्रह, ग़ज़ल-संग्रह, लघुकथा-संग्रह और बाल साहित्य शामिल हैं। उनकी कहानी 'एक का सिक्का' का उड़िया भाषा में अनुवाद भी हुआ है। साहित्य-सृजन के साथ-साथ उन्होंने दो पंजाबी टेलीफिल्मों में अभिनय किया तथा काव्य-पाठ और सांस्कृतिक गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी निभाई। केंद्र सरकार के चंडीगढ़ स्थित कार्यालय में राजपत्रित अधिकारी के रूप में सेवा देने के बाद वे स्वतंत्र लेखन में संलग्न हैं।

पता: #46 मीरानिल निवास, रमन एन्क्लेव, सेक्टर-117, मोहाली, पिनकोड: 140307
मोबाइल: 6284 99 7355
ई-मेल: manjeet18kaur@gmail.com

मनजीत शर्मा 'मीरा' की तस्वीर

बाल कहानियाँ - मनजीत शर्मा 'मीरा'

Baal Kahaniyan - Manjeet Sharma 'Meera'