S Bhagyam Sharma / एस.भाग्यम शर्मा

एस. भाग्यम शर्मा (एम.ए. अर्थशास्त्र, बी.एड.) ने 28 वर्षों तक शिक्षण कार्य किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित पत्र-पत्रिकाओं (जैसे नवनीत, सरिता, कथा-देश, राष्ट्रधर्म, दैनिक भास्कर, राजस्थान पत्रिका, मधुमती, साहित्य अमृत आदि) में आपके लेख, कहानियाँ एवं तमिल कहानियों के हिन्दी अनुवाद प्रकाशित हुए हैं।

आपने नंदन, बाल भास्कर, बाल हंस जैसी प्रमुख बाल-पत्रिकाओं में बाल-साहित्य लेखन भी किया है। आपको वेणु, महाश्वेता देवी, साहित्य-गौरव, हिन्दी भाषा विभूषण, स्वयं सिद्धा तथा 2017 में वुमन ऑफ द ईयर (ज़ोनल) पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

प्रमुख प्रकाशित रचनाएँ: 'नीम का पेड़' (कहानी संग्रह), 'प्रतिनिधि दक्षिण की कहानियां', 'बाल कथाएं', 'समकालीन तमिल प्रतिनिधि कहानियां', 'झूला', 'राजाजी की कथाएं', 'एक बेटी का पत्र' (कहानी संग्रह), 'श्रेष्ठ तमिल कहानियाँ' एवं आर. चूड़ामणि के उपन्यास 'दीप शिखा' का अनुवाद (बोधि प्रकाशन, 2019)।

संपर्क: बी-41 सेठी कॉलोनी, जयपुर - 302004

एस. भाग्यम शर्मा

एस.भाग्यम शर्मा - हिन्दी कहानियाँ

S Bhagyam Sharma - Hindi Stories

एस.भाग्यम शर्मा - हिन्दी उपन्यास

S Bhagyam Sharma - Hindi Novels

तमिल से अनुवादित कहानियाँ - एस.भाग्यम शर्मा

Tamil Translated Stories

तमिल से अनुवादित उपन्यास - एस.भाग्यम शर्मा

Tamil Translated Novels