Asghar Wajahat
असग़र वजाहत
असग़र वजाहत (जन्म: 5 जुलाई, 1946) हिन्दी साहित्य के क्षेत्र में मुख्यतः साठोत्तरी पीढ़ी के बाद के महत्त्वपूर्ण कहानीकार एवं सिद्धहस्त नाटककार के रूप में मान्य हैं। इन्होंने कहानी, नाटक, उपन्यास, यात्रा-वृत्तांत, फिल्म तथा चित्रकला आदि विभिन्न क्षेत्रों में महत्त्वपूर्ण रचनात्मक योगदान किया है। ये दिल्ली स्थित जामिया मिलिया इस्लामिया में हिन्दी विभाग के अध्यक्ष रह चुके हैं।
उनके प्रमुख कहानी संग्रह हैं: अँधेरे से, दिल्ली पहुँचना है, स्विमिंग पूल, सब कहाँ कुछ, मैं हिन्दू हूँ, मुश्किल काम (लघुकथा संग्रह), डेमोक्रेशिया, पिचासी कहानियाँ (फरवरी 2015 तक की प्रायः सम्पूर्ण कहानियाँ), और भीड़तंत्र (लघुकथा संग्रह)।