विजयदान देथा 'बिज्जी'
(Vijaydan Detha 'Bijji')
विजयदान देथा (१ सितम्बर १९२६ - १० नवम्बर २०१३) जिन्हें बिज्जी के नाम से भी जाना जाता था, राजस्थान के विख्यात लेखक और पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित व्यक्ति थे। उन्हें साहित्य अकादमी पुरस्कार और साहित्य चूड़ामणि पुरस्कार जैसे विभिन्न अन्य पुरस्कारों से भी सम्मानित किया गया था। विजयदान का जन्म बोरुंदा-जोधपुर गाँव में हुआ। वे देथा गोत्र के चारण थे। उनके पिता सबलदान देथा और दादा जुगतिदान देथा भी राजस्थान के जाने-माने कवियों में से थे। देथा ने अपने पिता और दो भाइयों को एक पुश्तैनी दुश्मनी में मात्र चार वर्ष की आयु में खो दिया।
हिन्दी लेखन - अपनी मातृ भाषा राजस्थानी के समादर के लिए 'बिज्जी' ने कभी अन्य किसी भाषा में नहीं लिखा, उनका अधिकतर कार्य उनके एक पुत्र कैलाश कबीर द्वारा हिन्दी में अनुवादित किया गया। उनकी रचनाएँ हैं - उषा, १९४६, कविताएँ; बापू के तीन हत्यारे, १९४८, आलोचना; ज्वाला साप्ताहिक में स्तम्भ, १९४९–१९५२; साहित्य और समाज, १९६०, निबन्ध; अनोखा पेड़, सचित्र बच्चों की कहानियाँ, १९६८; फुलवारी, कैलाश कबीर द्वारा हिन्दी अनुवादित, १९९२; चौधरायन की चतुराई, लघु कथाएँ, १९९६; अन्तराल, १९९७, लघु कथाएँ; सपन प्रिया, १९९७, लघु कथाएँ; मेरो दर्द ना जाणे कोय, १९९७, निबन्ध; अतिरिक्ता, १९९७, आलोचना; महामिलन, उपन्यास, १९९८; प्रिया मृणाल, लघु कथाएँ, १९९८।
राजस्थानी लेखन - बाताँ री फुलवारी, भाग १-१४, १९६०-१९७५, लोक लोरियाँ; प्रेरणा कोमल कोठारी द्वारा सह-सम्पादित, १९५३; सोरठा, १९५६–१९५८; परम्परा, इसमें तीन विशेष चीजें सम्पादित हैं - लोक संगीत, गोरा हातजा, जेथवा रा राजस्थानी लोक गीत, राजस्थान के लोक गीत, छः भाग, १९५८; टिडो राव, राजस्थानी की प्रथम जेब में रखने लायक पुस्तक, १९६५; उलझन, १९८४, उपन्यास; अलेखुन हिटलर, १९८४, लघु कथाएँ; रूँख, १९८७; कबू रानी, १९८९, बच्चों की कहानियाँ।
आधारित चलचित्र - दुविधा, हिंदी, १९७३, निर्देशक- मणि कौल; चरणदास चोर, हिंदी, १९७५, निर्देशक- श्याम बेनेगल; परिणति, हिंदी, १९८६, निर्देशक- प्रकाश झा; पहेली, हिंदी, २००५, निर्देशक- अमोल पालेकर; लजवंती- The Honour Keeper, हिंदी, २०१४, निर्देशक- पुष्पेंद्र सिंह; काँचली- Life in a Slough, हिंदी-राजस्थानी, २०२०, निर्देशक- देदीप्य जोशी; लैला और सत्त गीत- The Shepherdess and the Seven Songs, गोजरी, २०२०, निर्देशक- पुष्पेंद्र सिंह।
पुरस्कार और सम्मान - राजस्थानी के लिए १९७४ का साहित्य अकादमी पुरस्कार; १९९२ में भारतीय भाषा परिषद पुरस्कार; १९९५ का मरुधरा पुरस्कार; २००२ का बिहारी पुरस्कार; २००६ का साहित्य चूड़ामणि पुरस्कार; २००७ में पद्मश्री; मेहरानगढ़ संग्रहालय ट्रस्ट द्वारा २०११ में राव सीहा पुरस्कार।