Jyoti Narendra Shastri (ज्योति नरेन्द्र शास्त्री)
ज्योति नरेन्द्र शास्त्री (जन्म 3 मार्च 1999) समकालीन हिंदी साहित्य की प्रसिद्ध लेखिका हैं। उनका संबंध मुंडावर, जिला अलवर (राजस्थान) से है। वर्तमान में वे राजकीय सेवा में शिक्षिका के पद पर कार्यरत हैं और चितौड़गढ़ जिले में अपनी सेवाएँ दे रही हैं।
उनकी प्रसिद्ध पुस्तक 'काश्वी' अत्यंत लोकप्रिय रही है, जिसके कुछ अंशों को इग्नू (IGNOU) विश्वविद्यालय में शोधार्थियों के अध्ययन हेतु शामिल किया गया है। उनके आलेख व कहानियाँ विभिन्न प्रतिष्ठित पत्र-पत्रिकाओं में निरंतर प्रकाशित होती रहती हैं। उनके पति आचार्य नरेन्द्र शास्त्री भी हिंदी के जाने-माने लेखक हैं।