Dr. Padmavathi / डॉ. पद्मावती
डॉ. पद्मावती की मातृ भाषा तेलुगु है, परन्तु वह हिंदी भाषा की कहानीकार और लेखिका हैं। उनकी शैक्षिक योग्यताएँ एम.ए., एम.फिल., पी.एच.डी., स्लेट हैं। उन्हें हिंदी, तेलुगु, अंग्रेजी और तमिल भाषाओं का ज्ञान है। गत 17 वर्षों से स्नातक महाविद्यालय में हिंदी भाषा साहित्य के अध्यापन में कार्यरत हैं। संप्रति वह आसन मेमोरियल कॉलेज, जलदम पेट, चेन्नई में हिंदी विभाग में सह-आचार्य हैं।
साहित्यिक सेवाएं: चेन्नई की लब्ध प्रतिष्ठित स्वैच्छिक हिंदी संस्थान ‘सत्याशीलता ज्ञानालय’ से जुड़कर कई साहित्यिक गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी, अनेक साहित्यकारों का साक्षात्कार, राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय संगोष्ठियों का संचालन व संयोजन। हिंदी साहित्य भारती तमिलनाडु इकाई की प्रदेश महामंत्री। "भारत दर्शन" की पूर्व सह-संपादक तथा प्रयागराज से निकलने वाली मासिक पत्रिका “रचना उत्सव“ की दक्षिण भारत साहित्य की मुख्य समन्वयक।
प्रकाशन व प्रसारण: विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं (जन कृति, वीणा, समागम, साहित्य यात्रा, साहित्य कुंज, पुरवाई कथा यू.के.) में कहानी, व्यंग्य, संस्मरण व शोध आलेख प्रकाशित। चेन्नई आकाशवाणी एवं प्रसार भारती से आलेखों का प्रसारण।
सम्मान: माननीय राज्यपाल श्री के. रोसय्या द्वारा शिक्षक सम्मान (2013), नव सृजन न्यास द्वारा 'हिंदी साहित्य रत्न सम्मान', हिंदी अकादमी मुंबई द्वारा 'विशेष हिंदी प्रचारक सम्मान 2021', अन्तर्राष्ट्रीय महिला मंच द्वारा 'नारी गौरव सम्मान 2021' तथा 'भगिनी निवेदिता सम्मान'।
ई-मेल: padma.pandyaram@gmail.com
संपर्क: 9080232606, 9789924539