Sankaran Kutty Kunjiraman Pottekkatt / शंकरन कुट्टी कुंजिरमन पोट्टेक्काट

एस. के. पोट्टेक्काट (१४ मार्च १९१३ - ६ अगस्त १९८२) मलयालम साहित्य के भारतीय लेखक और केरल के राजनीतिज्ञ थे। वह महान यात्री भी थे, जिन्होंने कई यात्रा वृतांत लिखे। वह लगभग साठ पुस्तकों के लेखक थे जिनमें दस उपन्यास, लघु कथाओं के चौबीस संग्रह, कविताओं के तीन संकलन, अठारह यात्रा वृतांत, चार नाटक, निबंधों का एक संग्रह और व्यक्तिगत यादों पर आधारित कुछ पुस्तकें शामिल हैं। उनको उनकी रचनाओं के लिए केरल साहित्य अकादमी पुरस्कार, साहित्य अकादमी पुरस्कार और ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित किया गया। सभी प्रमुख भारतीय भाषाओं के अलावा उनकी रचनाओं का अंग्रेजी, इतालवी, रूसी, जर्मन और चेक में अनुवाद किया गया है।

Sankaran Kutty Kunjiraman Pottekkatt / शंकरन कुट्टी कुंजिरमन पोट्टेक्काट

मलयालम कहानियां और उपन्यास हिन्दी में - एस. के. पोट्टेक्काट

Malayalam Stories and Novels in Hindi - S. K. Pottekkatt