Sushant Supriye सुशांत सुप्रिय

सुशांत सुप्रिय (28 मार्च , 1968-) हिंदी और अंग्रेजी के कवि, कहानीकार तथा अनुवादक हैं । इनका जन्म पटना में हुआ तथा इनकी शिक्षा-दीक्षा अमृतसर, पंजाब तथा दिल्ली में हुई।
इनकी प्रकाशित कृतियाँ - कथा - संग्रह ; हत्यारे, हे राम, दलदल, पिता के नाम, ग़ौरतलब कहानियाँ ।
काव्य-संग्रह - इस रूट की सभी लाइनें व्यस्त हैं, अयोध्या से गुजरात तक (हिंदी), इन गांधीज कंट्री (अँग्रेजी) ।
अनुवाद - विश्व की चर्चित कहानियाँ, विश्व की श्रेष्ठ कहानियाँ, विश्व की कालजयी कहानियाँ ।
इनकी कई कहानियाँ व कविताएँ अंग्रेज़ी, उर्दू, पंजाबी, उड़िया, मराठी, असमिया , कन्नड़ व मलयालम आदि भाषाओं में अनूदित व प्रकाशित हो चुकी हैं । इनकी कहानियाँ और कविताएँ कुछ राज्यों के विद्यालय व विश्वविद्यालय पाठ्यक्रम में शामिल हैं । कहानियों पर आगरा वि. वि. , कुरुक्षेत्र वि. वि. , व गुरु नानक देव वि. वि. अमृतसर के हिंदी विभागों में शोधार्थियों द्वारा शोध-कार्य हो रहा है ।
सम्मान - भाषा विभाग ( पंजाब ) तथा प्रकाशन विभाग ( भारत सरकार ) द्वारा रचनाएँ पुरस्कृत । कमलेश्वर-कथाबिंब कहानी प्रतियोगिता ( मुंबई ) में लगातार दो वर्ष प्रथम पुरस्कार । साहित्य में अवदान के लिए साहित्य-सभा, कैथल (हरियाणा) द्वारा सम्मानित।
ई-मेल - sushant1968@gmail.com
मोबाइल - 8512070086।

सुशांत सुप्रिय - हिन्दी कहानियाँ

Sushant Supriye - Hindi Stories

सुशांत सुप्रिय - हिन्दी में अनुवाद

Sushant Supriye - Translations in Hindi