Dr. Mahima Shrivastava (डॉ. महिमा श्रीवास्तव)
डॉ. महिमा श्रीवास्तव (जन्म तिथि: 20 फरवरी 1965) एक जानी-मानी चिकित्सक और साहित्यकार हैं।
शैक्षणिक योग्यता: एम.बी.बी.एस., एम.एस. (गायनी एंड ऑब्स), एम.एस. (एनाटॉमी)
कर्म क्षेत्र: स्त्री रोग विशेषज्ञ, सीनियर प्रोफेसर एवं पूर्व विभागाध्यक्ष (एनाटॉमी), जे.एल.एन. मेडिकल कॉलेज, अजमेर। वे अनेक डॉक्टर्स की पी.जी. गाइड रही हैं तथा उनके अनेक मेडिकल रिसर्च पेपर्स राष्ट्रीय व अन्तर्राष्ट्रीय जर्नल्स में प्रकाशित हो चुके हैं।
साहित्यिक परिचय:
नवीन काव्य संग्रह- 'आस के जुगनू' राजस्थान साहित्य अकादमी से सहयोग हेतु चयनित होकर प्रकाशित हुआ है। वे हिंदी तथा अंग्रेज़ी भाषा में नियमित रूप से कविता, कथा, लघुकथा, संस्मरण लेखन व अनुवाद कार्य करती हैं।
प्रमुख हिन्दी तथा अंग्रेजी पत्र-पत्रिकाओं में 500 से अधिक कविता, कथा, लघुकथा तथा अनुवाद-कार्य का प्रकाशन हो चुका है।
छः साझा काव्य-संकलन: कविता के स्वर, स्वर्ण-शिखर, हम बीस, प्रेम सागर, श्रेष्ठ लघुकथाएँ, हमारे कलमकार।