Balram Agarwal
बलराम अग्रवाल

बलराम अग्रवाल (26 नवम्बर 1952 – ) हिंदी के लेखक, कहानीकार, नाटककार, उपन्यासकार और अनुवादक हैं। उनका जन्म उत्तर प्रदेश (भारत) के जिला बुलन्दशहर में हुआ। उनकी शिक्षा एम.ए. (हिन्दी) तथा अनुवाद में स्नातकोत्तर डिप्लोमा है।

प्रकाशित कृतियाँ: लघुकथा संग्रह – 'सरसों के फूल' (1994), 'ज़ुबैदा' (2004); लघुकथा व कहानियाँ – 'चन्ना चरनदास' (2004); बाल कथा संग्रह – 'दूसरा भीम' (1997)।

सम्पादन: मलयालम की चर्चित लघुकथाएँ (1997), तेलुगु की मानक लघुकथाएँ (2010), 'समकालीन लघुकथा और प्रेमचंद' (आलोचना – 2011), 'जय हो!' (राष्ट्रप्रेम के गीतों का संचयन – 2012); कुछ वरिष्ठ कथाकारों की चर्चित कहानियों के 12 संकलन; 1993 से 1996 तक साहित्यिक पत्रिका 'वर्तमान जनगाथा' का प्रकाशन व संपादन; सहकार संचय (जुलाई 1997), द्वीप लहरी (अगस्त 2002, जनवरी 2003 व अगस्त 2007) तथा आलेख संवाद (जुलाई 2008) के विशेषांकों का अतिथि संपादन।

अनुवाद: अनेक विदेशी कहानियों व लघुकथाओं का अंग्रेजी से हिंदी अनुवाद, जो दो पुस्तकों के रूप में प्रकाशित है।

संपर्क:
मोबाइल: [Phone Omitted]
ई-मेल: 2611ableram@gmail.com

बलराम अग्रवाल - हिंदी लेखक, कहानीकार एवं नाटककार

बलराम अग्रवाल - हिन्दी कहानियाँ

प्रमुख कहानियाँ

बलराम अग्रवाल - हिन्दी उपन्यास और जीवनी

प्रमुख उपन्यास और जीवनी

बलराम अग्रवाल - हिन्दी नाटक

प्रमुख नाटक एवं एकांकी