Albert Camus
अल्बैर कामू

अल्बैर कामू (७ नवंबर १९१३ - ४ जनवरी १९६०) फ्रेंच लेखक थे जिन्हें १९५७ में नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया। जन्म फ्रांस के तत्कालीन उपनिवेश अल्जीरिया (अफ्रीका) के मांडोवी नामक नगर में। अत्यंत निर्धन परिवार। जब एक साल के थे, सैनिक पिता युद्ध में मारे गए। प्रारंभिक शिक्षा अल्जियर में। दर्शनशास्त्र में उच्च शिक्षा। पहला विवाह १९३४ में सिमोन इए से जो साल भर में टूट गया। दूसरा विवाह १९४० में फ्रोंसुआज़ फोर से। १९४५ में जुड़वाँ बच्चे हुए—बेटी कैथरीन और बेटा जौं। अध्ययन, लेखन के अलावा खेल-कूद में भी विशेष दिलचस्पी। किशोरावस्था से तपेदिक के शिकार। आजीविका के लिए तरह-तरह के काम। कुछ पत्रों का संपादन-कार्य। १९४० में पेरिस में स्थायी आवास की व्यवस्था। महायुद्धों के दौरान फ्रांस पर जर्मन कब्जे के विरुद्ध 'काम्बेट' नामक पत्र निकाला। ग्रीक दर्शन, क्रिश्चियनिटी तथा अल्जीरिया और यूरोप की संस्कृति से गहरे प्रभावित। लेखन में अधर्म, नास्तिकता, मृत्यु और मानवीय कष्टों का अपूर्व चित्रण। १९५७ में नोबेल पुरस्कार से सम्मानित। ४ जनवरी १९६० को मात्र ४७ वर्ष की उम्र में एक कार दुर्घटना में निधन।

हिंदी में प्रमुख प्रकाशित पुस्तकें - उपन्यास: अजनबी, प्लेग, पतन और सुखी मृत्यु, कहानी संग्रह: निर्वासन और आधिपत्य, नाटक: कालिगुला, न्यायप्रिय और अर्थदोष।

अल्बैर कामू (Albert Camus)