Yashvant Kothari / यशवंत कोठारी

यशवंत कोठारी (3 मई, 1950 - ) का जन्म नाथद्वारा, राजस्थान में हुआ।

शिक्षा: एम.एस.सी. (रसायन विज्ञान) - राजस्थान विश्वविद्यालय (प्रथम श्रेणी, 1971), जी.आर.ई., आयुर्वेदरत्न।

प्रकाशन: लगभग 1000 लेख, निबन्ध, कहानियाँ, आवरण कथाएँ, धर्मयुग, साप्ताहिक हिन्दुस्तान, सारिका, नवभारत टाइम्स, हिन्दुस्तान, राजस्थान पत्रिका, भास्कर, नवज्योती, राष्ट्रदूत साप्ताहिक, अमर उजाला, नई दुनिया, स्वतंत्र भारत, मिलाप, मधुमती, स्वागत आदि में प्रकाशित; आकाशवाणी / दूरदर्शन और इंटरनेट से प्रसारित। लगभग 50 पुस्तकें प्रकाशित।

कार्यक्षेत्र: देश-विदेश में दस राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय सेमिनारों में आमंत्रित / भाग लिया। राजस्थान साहित्य अकादमी की समितियों के सदस्य (1991-93, 1995-97), ग्रामीण विकास मंत्रालय, भारत सरकार की हिन्दी समिति के सदस्य (2010-13)।

पुरस्कार एवं सम्मान:
1. 'मास्टर का मकान' शीर्षक पुस्तक पर राजस्थान साहित्य अकादमी का कन्हैयालाल सहल पुरस्कार।
2. साक्षरता पुरस्कार (1996)।
3. बीस से अधिक पी.एच.डी. / डी.लिट्. शोध प्रबंधों में विवरण, पुस्तकों की समीक्षा आदि सम्मिलित।
4. प्रेमचंद पुरस्कार, दलित साहित्य अकादमी पुरस्कार, लक्ष्मी नारायण दुबे पुरस्कार आदि।

राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान, जयपुर में रसायन विज्ञान के एसोसिएट प्रोफेसर एवं 'जर्नल ऑफ आयुर्वेद' तथा 'आयुर्वेद बुलेटिन' के प्रबंध संपादक पद से सेवा-निवृत्त।

संपर्क:
मो.: [Redacted]
इ-मेल: ykkothari3@gmail.com

यशवंत कोठारी

हिन्दी कहानियाँ और व्यंग्य - यशवंत कोठारी

Hindi Stories & Satires - Yashvant Kothari

हिन्दी उपन्यास - यशवंत कोठारी

Hindi Novels - Yashvant Kothari