Rudyard Kipling
रुडयार्ड किपलिंग
रुडयार्ड किपलिंग (३० दिसम्बर १८६५ – १८ जनवरी १९३६) ब्रिटिश लेखक और कवि थे। ब्रिटिश भारत में बंबई में जन्मे, किपलिंग को मुख्य रूप से उनकी पुस्तक ‘द जंगल बुक’ (१८९४) (कहानियों का संग्रह जिसमें रिक्की-टिक्की-टावी भी शामिल है), ‘किम’ (१९०१) (साहस की कहानी), ‘द मैन हु वुड बी किंग’ (१८८८) और उनकी कविताओं जिसमें ‘मंडालय’ (१८९०), ‘गंगा दीन’ (१८९०) और ‘इफ-‘ (१९१०) शामिल हैं, के लिए जाना जाता है। उन्हें “लघु कहानी की कला में एक प्रमुख अन्वेषक” माना जाता है, उनकी बच्चों की किताबें बाल-साहित्य की स्थाई कालजयी कृतियाँ हैं। १९०७ में उन्हें साहित्य में नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया और वे अंग्रेजी भाषा के पहले लेखक बने जिन्हें ये पुरस्कार मिला और उसे प्राप्त करने वाले आज तक के सबसे युवा प्राप्तकर्ता हैं।