Gurmeet Karyalvi / गुरमीत कड़ियालवी
गुरमीत कड़ियालवी (23 दिसंबर 1968) का जन्म गाँव कड़ियाल, जिला मोगा (पंजाब) में हुआ। आपकी शिक्षा- डिप्लोमा (सिविल इंजीनियरिंग), एम.ए. (पोलिटिकल साइंस), एम.ए. (पंजाबी) है। प्रकाशित कृतियाँ हैं; कहानी संग्रह - 'आतु खोजी', 'आक्क दा बूटा', 'ढाल', 'हड़ा रोड़ी ते रेड़ी'। राजीव शर्मा के निर्देशन में 'आतु खोजी' कहानी का फिल्मांकन हुआ है। आपको नवतेज सिंह प्रीतलड़ी और प्रिंसिपल सुजान सिंह पुरस्कार मिले हैं। संप्रति आप पंजाब के फरीदकोट जिले में भलाई विभाग में कार्यरत हैं।