Sudarshan / सुदर्शन
सुदर्शन (1896 - 16 दिसंबर 1967) का जन्म सियालकोट (वर्तमान पाकिस्तान) में हुआ था। उनका मूल नाम पंडित बदरीनाथ भट्ट था। उन्होंने उर्दू और हिंदी भाषा में साहित्य रचना की। उन्होंने कहानी, उपन्यास, फिल्म पटकथा, फिल्म निर्देशन और गीत विधाओं में रचना की।
मुख्य कृतियाँ:
उपन्यास: भागवंती।
कहानी संग्रह: तीर्थ-यात्रा, पत्थरों का सौदागर, पृथ्वी-वल्लभ, बचपन की एक घटना, परिवर्तन, अपनी कमाई, हेर-फेर, सुप्रभात, सुदर्शन-सुधा।
प्रहसन: आनरेरी मजिस्ट्रेट।
पटकथा: सिकंदर; फिल्म निर्देशन: कुँवारी या विधवा।