Rajinder Singh Bedi / राजिन्दर सिंह बेदी
राजिन्दर सिंह बेदी (1 सितम्बर 1915 – 1984) का जन्म ज़िला सियालकोट (अब पाकिस्तान) में हुआ, लेकिन उनका पालन-पोषण और शिक्षा लाहौर में हुई। डी.ए.वी. कॉलेज, लाहौर से 1933 में एफ.ए. करने के बाद उसी वर्ष वे पोस्ट ऑफिस में सेवा करने लगे। नौ वर्ष बाद 1943 में उन्होंने रेडियो स्टेशन दिल्ली से संपर्क कायम किया और आखिरकार 1949 में बम्बई आकर फ़िल्मी जीवन का शुभारंभ किया।
बेदी साहब जीवन भर प्रगतिशील लेखक संघ (तरक्की-पसंद लहर) से जुड़े रहे। उन्होंने कई प्रसिद्ध कहानियाँ और नाटक लिखे, परंतु उनके उपन्यास 'एक चादर मैली सी' का उर्दू व हिंदी साहित्य में एक अनूठा स्थान है।
प्रमुख कृतियाँ:
कहानी संग्रह: दाना ओ दाम, ग्रहण, कोख जली, अपने दुख मुझे दे दो, हाथ हमारे कलम हैं, मुक्ति बोध
नाटक: सात खेल, बेजान चीज़ें
उपन्यास: एक चादर मैली सी