Khushwant Singh / खुशवंत सिंह
खुशवन्त सिंह (२ फ़रवरी १९१५ – २० मार्च २०१४) भारत के प्रसिद्ध पत्रकार, लेखक, उपन्यासकार और इतिहासकार थे। पत्रकार के रूप में उन्हें बहुत लोकप्रियता मिली। भारत सरकार के विदेश मन्त्रालय में भी उन्होंने काम किया। १९८० से १९८६ तक वे राज्यसभा के मनोनीत सदस्य रहे। खुशवन्त सिंह जितने भारत में लोकप्रिय थे उतने ही पाकिस्तान में भी लोकप्रिय थे। उनकी किताब 'ट्रेन टू पाकिस्तान' बेहद लोकप्रिय हुई, जिस पर फिल्म भी बन चुकी है। उन्हें पद्म भूषण और पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया। उन्होंने अपना सम्पूर्ण जीवन एक जिन्दादिल इंसान की तरह पूरी कर्मठता के साथ जिया।
प्रमुख प्रकाशित पुस्तकें (हिन्दी में अनूदित):
उपन्यास: दिल्ली (किताबघर प्रकाशन, नयी दिल्ली से), पाकिस्तान मेल (राजकमल प्रकाशन, नयी दिल्ली से), औरतें (राजपाल एंड सन्ज़, नयी दिल्ली से), सनसेट क्लब (राजपाल एंड सन्ज़, नयी दिल्ली से), टाइगर टाइगर (राजपाल एंड सन्ज़, नयी दिल्ली से), बोलेगी न बुलबुल अब (राजपाल एंड सन्ज़, नयी दिल्ली से)
कहानी: प्रतिनिधि कहानियाँ (राजकमल प्रकाशन, नयी दिल्ली से), खुशवंत सिंह की सम्पूर्ण कहानियाँ (राजपाल एंड सन्ज़, नयी दिल्ली से)
आत्मकथा/संस्मरण: सच, प्यार और थोड़ी सी शरारत (अनुवाद - निर्मला जैन) [राजकमल प्रकाशन, नयी दिल्ली से], मेरे मित्र - कुछ महिलाएँ, कुछ पुरुष (किताबघर प्रकाशन, नयी दिल्ली से), मेरी दुनिया मेरे दोस्त (राजपाल एंड सन्ज़, नयी दिल्ली से)
इतिहास: सिखों का इतिहास (दो खंडों में, अनुवाद - उषा महाजन) [किताबघर प्रकाशन, नयी दिल्ली से]
अन्य: मेरा लहूलुहान पंजाब (राजकमल प्रकाशन, नयी दिल्ली से)