Khalil Gibran (ख़लील जिब्रान)
ख़लील जिब्रान (6 जनवरी 1883 – 10 अप्रैल 1931) अरबी और अंग्रेजी के प्रसिद्ध लेबनानी-अमेरिकी कवि, दार्शनिक, चित्रकार तथा 'न्यूयॉर्क पेन लीग' के संस्थापक लेखक थे। उनका जन्म लेबनान के 'बशरी' (Bsharri) नगर में हुआ था। 12 वर्ष की आयु में माता-पिता के साथ विभिन्न देशों का भ्रमण करते हुए वे अंततः 1912 में अमेरिका के न्यूयॉर्क में स्थायी रूप से बस गए।
आधुनिक अरबी साहित्य में उन्हें प्रेम और मानवता का संदेशवाहक माना जाता है। उनके जीवन के संघर्षों और प्राकृतिक वातावरण की गहरी छाप उनकी कालजयी रचनाओं में दिखाई देती है।
मुख्य कृतियाँ: द निम्फ्स ऑव द वैली, स्पिरिट्स रिबेलियस, ब्रोकन विंग्स, अ टीअर एंड अ स्माइल, द प्रोसेशन्स, द मैडमैन, द फोररनर, द प्रोफेट (The Prophet), सैंड एंड फोम, जीसस - द सन ऑव मैन, द वाण्डरर, द गार्डन ऑव द प्रोफेट।