Vasudev Sharan Agarwal / वासुदेव शरण अग्रवाल

वासुदेवशरण अग्रवाल (1904-1967) भारत के इतिहास, संस्कृति, कला एवं साहित्य के मूर्धन्य विद्वान थे। वे साहित्य अकादमी द्वारा पुरस्कृत हिन्दी गद्यकार हैं। प्राचीन भारतीय संस्कृति एवं पुरातत्व के मर्मज्ञ विद्वान डॉ. वासुदेव शरण अग्रवाल शोध-दृष्टि वाले साहित्यकार रहे हैं। प्रकाण्ड पाण्डित्य, वाणी का अद्भुत सौन्दर्य और कवि जैसी भावुकता का सम्मिलन आपकी उत्कृष्ट रचनाओं में सर्वत्र व्याप्त है। पुरातत्व सम्बन्धी उपलब्धियों से सम्पन्न कर आपने हिन्दी की महत्वपूर्ण सेवा की है। प्राचीन भारतीय इतिहास और संस्कृति के अध्येता डॉ. अग्रवाल का निबन्ध साहित्य हिन्दी की अमूल्य निधि है।

वासुदेव शरण अग्रवाल

जीवन परिचय और रचनाएँ

Biography & Overview

निबन्ध - वासुदेव शरण अग्रवाल

Nibandh (Articles) - Vasudev Sharan Agarwal