सोफोक्लीज के यूनानी नाटक हिन्दी में
Sophocles Greek Plays in Hindi

सोफोक्लीज (जन्म 496 ईसापूर्व - मृत्यु 406 ईसापूर्व) बहुआयामी यूनानी कवि और शोकांत नाटककार थे। उन्होंने 120 से ज्यादा नाटक लिखे, लेकिन केवल सात पूर्ण रूप में संरक्षित रह पाए हैं। सोफोक्लीज ने लिखने के सिवाए ड्रामा थियेटरों में एक्टिंग भी की थी। उन्होंने कई नाटक प्रतियोग्यताओं को जीता था। एक बार एक नाटक में उन्होंने नंगे होकर एक्टिंग की थी।

वे सोफिलस के पुत्र थे, जो एक धनी हथियार निर्माता थे। सोफोक्लीज़ ने त्रासदी का अध्ययन ऐस्ख़िलस के अधीन किया, जिन्हें उन्होंने बाद में 468 ईसा पूर्व के नाट्य महोत्सव में पराजित कर अपनी पहली विजय प्राप्त की। उन्होंने निसियास के अधीन जनरल के रूप में सेवा की और सिराक्यूज़ के विरुद्ध एथेनियन अभियान की असफलता (413 ईसा पूर्व) के बाद उन्हें आपातकाल से निपटने के लिए विशेष आयुक्तों में नियुक्त किया गया।

सोफ़ोक्लीज़ अमीनोस नामक आरोग्य देवता के पुजारी थे। उन्होंने एक साहित्यिक और संगीत संस्था की स्थापना भी की। उनके वंशज भी त्रासदी लेखक थे—उनके पुत्र आयोफ़ोन और पौत्र सोफोक्लीज़ (कनिष्ठ)।

अपने प्रतिद्वंद्वी यूरिपिडीज़ के विपरीत, उन्हें बहुत शीघ्र ही जनता का अनुकूल समर्थन प्राप्त हो गया।

उनकी सात त्रासदियाँ सुरक्षित रूप में आज भी उपलब्ध हैं—‘एजैक्स’, ‘एंटीगनी’, ‘ईडिपस रेक्स’, ‘इलेक्ट्रा’, ‘ट्रैकिस की स्त्रियाँ’, ‘फिलोक्तेतस’ और ‘ईडिपस एट कोलोनस’। सोफोक्लीज़ का निधन पेलोपोनेशियन युद्ध के विनाशकारी अंत से ठीक पहले हुआ।

सोफोक्लीज यूनानी नाटककार Sophocles biography