Savita Mishra Akshaja / सविता मिश्रा 'अक्षजा'

सविता मिश्रा 'अक्षजा' (जन्म: 1 जून 1973, प्रयागराज) समकालीन हिन्दी साहित्य की सशक्त कथाकार, लघुकथाकार और सम्पादक हैं। उन्होंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से स्नातक (हिंदी, राजनीति-शास्त्र, इतिहास) की शिक्षा प्राप्त की।

प्रमुख कृतियाँ एवं कार्य:

  • लघुकथा एवं कहानी संग्रह: 'रोशनी के अंकुर', 'टूटती मर्यादा' (लघुकथा संग्रह), 'सुधियों के अनुबंध' (कहानी संग्रह)।
  • अनुवाद: 'अदहने क आखर' (अवधी अनुवाद लघुकथा संकलन, 2024)।
  • सम्पादन: 'खाकीधारी' (2024), 'अदृश्य आँसू' (2025), 'किस्से खाकी के' (2025), 'उत्तर प्रदेश के कहानीकार' (2025)।

सम्मान एवं उपलब्धियाँ: जय विजय रचनाकार सम्मान (2016), शब्द निष्ठा लघुकथा सम्मान (2017), शब्द निष्ठा व्यंग्य सम्मान (2018), कलमकार कहानी सांत्वना सम्मान (2018), हिंदुस्तानी भाषा साहित्य समीक्षा सम्मान (2018), कथादेश में लघुकथा पुरस्कृत (2019), एवं जगेश्वर उमा स्मृति कहानी सम्मान (2020)। इनकी चर्चित कहानी 'मेहनतकश' का प्रसारण आकाशवाणी आगरा से हो चुका है।

ई-मेल: 2012.savita.mishra@gmail.com | मोबाइल: 09411418621

Savita Mishra Akshaja सविता मिश्रा 'अक्षजा'

सविता मिश्रा 'अक्षजा' की कहानियाँ एवं लघु-कथाएँ