Sant/Guru Ravidas Ji / संत/गुरु रविदास
गुरु रविदास जी (संत रविदास, भक्त रविदास, रैदास, रोहीदास) 15वीं सदी के महान संत, समाज-सुधारक, विचारक और कवि थे। आपकी रचनाओं का भक्ति-विचारधारा पर गहरा प्रभाव पड़ा। आपने समाज में समता, मानवता और प्रेम का संदेश दिया।
श्री गुरु ग्रंथ साहिब में संत रविदास जी के 40 पवित्र शब्द (पद) दर्ज हैं। आपकी वाणी ईश्वर, गुरु, ब्रह्मांड और प्रकृति के प्रति निष्काम प्रेम तथा मानव कल्याण पर बल देती है।