Pro. Lalitha (प्रो. ललिता)
प्रो. ललिता न. (22 दिसम्बर 1963) हिंदी भाषा की कवि, कहानीकार, लेखिका तथा अनुवादक हैं। इनका जन्म तिरुप्पूर, तमिलनाडु में हुआ। इन्हें तमिल, हिन्दी, मराठी, संस्कृत, कन्नड़ एवं अंग्रेज़ी भाषाओं का उत्कृष्ट ज्ञान है। सम्प्रति प्रो. ललिता, रत्नवेल सुब्रमणयम कला एवं विज्ञान महाविद्यालय (सुलुर, कोयम्बतूर) में भाषा विभागाध्यक्ष हैं।
इनकी साहित्यिक विधाओं में कहानी, कविता, यात्रा-वृत्त, आलेख और अनुवाद शामिल हैं। इनकी अब तक 6 पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी हैं, जिनमें तिरुक्कुरल का मराठी भाषा में अनुवाद प्रमुख है। इन्हें आर.वी.एस. द्वारा 'बेस्ट टीचर अवार्ड', 'विद्यावाचस्पति' तथा 'अमृता प्रीतम सम्मान' जैसे प्रतिष्ठित पुरस्कारों से सम्मानित किया गया है।
संपर्क:
मोबाइल: 9994768387
ईमेल: lalitha.n@rvsgroup.com, lalithahindi@gmail.com