जीवन परिचय तथा रचनाएँ : प्रोफसर ललिता

Biography : Pro. Lalitha

प्रोफेसर ललिता रत्नवेल सुब्रमण्यम कला एवं महाविद्यालय सुलूर में गत 29 वर्षों से विभागाध्यक्ष तथा हिन्दी के प्रोफेसर के रूप में कार्यरत है।

इनका जन्म सन 1963 दिसंबर 22 को तिरुप्पूर के पास कत्तांगण्णी नामक छोटे से गांव में हुआ है। उन्नीस वर्ष की अवस्था में इनका विवाह वायुसेना के सेनानी के साथ हुआ उसके बाद इनको हिन्दी सीखने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। तब से लेकर हिन्दी के साथ सम्बंध स्थापित करने लगी।कठिन परिश्रम के बाद हिन्दी में अनेक डिग्रियां हासिल की और अनेक सीढ़ियां चढ़ती रहीं ।

इनकी शिक्षा कुछ इस प्रकार है - एम.ए (हिन्दी) ,एम.ए (संस्कृत), एम.ए (योगा) , एम.फिल., बी.एड।

भाषा की जानकारी : मातृ भाषा मराठी है, मगर तमिलनाडु में पूर्वजों द्वारा रच बसने के कारण अपनी जड़ें जमाने के कई पीढ़ियों के बाद मातृ भाषा जैसे तमिल हो गई हो! प्राथमिक शिक्षा से लेकर बारहवीं तक की शिक्षा तमिल में हुई इसके अलावा हिन्दी, कन्नड़, संस्कृत, मलयालम, अंग्रेजी का ज्ञान है।

विभिन्न राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठियों में प्रपत्र वाचन किया है। अनेक सेमिनारों में मुख्य वक्ता, अध्यक्ष, मुख्य अतिथि के रूप में भूमिका निभाया है।

कार्यरत महाविद्यालय तथा विभिन्न महाविद्यालयों में हिन्दी कविता लेखन, आलेख प्रस्तुति को लेकर कार्यशाला का गठन व संचालन किया है।

कोयंबत्तूर के लगभग सारे स्वायतशासी महाविद्यालयों में हिन्दी बोर्ड की सदस्या हैं। अण्णामलै विश्व विद्यालय में बोर्ड के प्रतिनिधित्व का संभालने का मौका मिला था। इसके अलावा भारतीयार विश्व विद्यालय में हिन्दी बोर्ड की सदस्या भी हैं ।

सत्यशीलता ज्ञानालय, चेन्नई के द्वारा मासिक साहित्यिक व्याख्यान माला 2015-16 में मुख्य व्याख्याता रही। केन्द्रीय विद्यालय में हिन्दी साक्षात्कार समिति में हर वर्ष निर्णायक के रूप में अपनी भूमिका निभाई है। हिन्दी दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में अनेक संस्थानों में, बैंकों में, केन्द्रीय कार्यालयों में, विद्यालय महाविद्यालय तथा विश्व विद्यालय में अहम भूमिका।

अनेक कविताएं, आलेख, लघुकथा, कहानियां विभिन्न महत्वपूर्ण पत्र पत्रिकाओं में प्रकाशित हुआ है।

दक्षिण भारत हिन्दी प्रचार सभा के आजीवन सदस्य तथा कोयंबत्तूर साहित्य संघ सृजन के कार्यकारिणी सदस्य हैं।

आकाशवाणी कोयंबत्तूर केन्द्र में हिन्दी व्याख्यान निरंतर रूप से देती आ रही हैं। छात्र छात्रा को सांस्कृतिक कार्यक्रम भी इसी आकाशवाणी की तहत आयोजित करते आ रही हैं।

कोयंबत्तूर हवाई अड्डे में हिन्दी पखवाड़ा तथा अन्य हिन्दी समारोह में मुख्य अतिथि एवं व्याख्याता के रूप में सम्मिलित होते आई हैं।

कोयंबत्तूर में सुप्रसिद्ध जान्सन बिसीनज़ स्कूल तथा एन.जी.पी ग्रूप आफ इन्सिट्यूशनस में 30 घंटों का बोलचाल हिन्दी लगभग 700 छात्रों को सिखा रही थी।

दक्षिण भारत हिन्दी प्रचार सभा, चेन्नई के शतमानोत्सव में 800 करीब छात्रों को हिन्दी सिखाते हुए सभा का प्रमाण पत्र उन छात्रों को दिलाने का महत्वपूर्ण कार्य किया है।

शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास की तहत कोराना लाकडाउन अप्रैल 2020 को फेस बुक लाईव में बोलचाल हिन्दी सिखा रही थीं जिसका दर्शन लगभग 9000

थे। यह कार्यक्रम समारोह की तरह अत्यधिक सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

कोरोना के भयावह परिस्थितियों में आभासी वर्चुवल में अनेक कार्यक्रमों की शिरकत की है, जिसमें उल्लेखनीय है अगस्त 15, 2020 के पूर्व संध्या पर अंतरराष्ट्रीय कवि सम्मेलन का आयोजन! डॉ. रेखा राजवंशी, अस्तरेलिया,डॉ कपिल कुमार, बेलजियम, श्री अनूप भार्गवा न्यू जेर्सी, डॉ. रमा शर्मा जापान, डॉ. शैलजा सक्सेना, केनडा, डॉ. आस्था नवल वर्जीनिया आदि देशों से और भारत के कोने कोने से प्रख्यात कविगण की उपस्थिति में शानदार एवं दमदार कार्यक्रम हुआ था। मुख्य अतिथि की भूमिका निभा रहे थे प्रसिद्ध साहित्यकार डा हरीश नवल जी ने। कहने का तात्पर्य यह था कि कविसंगम के समाप्ति के तुरंत बाद 4000
दर्शकों के द्वारा इसका रसास्वादन हो चुका था।

संप्रति आर.वि.एस में भाषाई विभागाध्यक्ष के पथ पर सुशोभित ललिता जी के हिन्दी प्रचार प्रसार से सम्बंधित उपलब्धियों तथा उनकी लंबी सेवा को ध्यान में रखते हुए एक

अभिनंदन समारोह

इस वर्ष 1अप्रैल 2021 को आयोजित किया गया था जिसमें इनको सौहार्द पत्र भेंट किया गया है। लगभग 4600

दर्शक इस समारोह का प्रत्यक्ष साक्षी बने हुए थे। इसका लिंकः
•#rvssiragugal#rvscas#rvsteacher#teachers#teacherslife

कार्यक्रम का फेस बुक लिंक
https://www.facebook.com/rvssiragugalcas/videos/602193657154745/?vh=e&extid=umNrEe6EHWGZXuH0&d=n

हिन्दी साहित्य भारती तमिलनाडु इकाई के अध्यक्ष होने के नाते प्रति माह साहित्यिक संगोष्ठियों का आयोजन निरंतर रूप से बड़ी सफलता पूर्वक आयोजन करते आ रहीं है।

शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास SSUN भाषा संगठन के तमिलनाडु इकाई के अधयक्ष होने के नाते अनेक कार्यक्रम निरंतर रूप से बडे पैमाने में आयोजित करती आ रही हैं। पिछले माह २९ से २०२३ जून २९ तक लगभग एक महीने के लिए निःशुल्क हिंदी कक्षा चला रहे थे।

हिन्दी सलाहकार समिति, सांसदीय कार्य मंत्रालय भारत सरकार का (2021से 2003 नवंबर तक) सदस्य है।
तीन वर्ष के लिए ये सदस्यता का खिताब रहेगा। इसके अंतर्गत हिन्दी की गतिविधियों को शिखर तक पहुंचाने का महती कार्य अहम भूमिका के रूप में निभाने का सुअवसर प्राप्त हुआ है।
तिमाही की बैठक होती है। अब दो शानदार बैठक आभासी माध्यम से घटित हुई है।
आमने सामने का एक बैठक १८ जनवरी २०२३ को हुआ। तमिलनाडु को संबोधित कर शानदार एवं दमदार प्रदर्शन हुआ।

कौशल विकास मंत्रालय के द्वारा हिन्दी सलाहकार समिति के सदस्य इस अप्रैल २०२३ से नियुक्त हुई हैं।
इसकी पहली बैठक १३ जुलाई २०२३ को होने वाली है।
बताते हुए हर्ष हो रहा है कि २०२३ फरवरी १५ से लेकर १७ फरवरी तक विश्व हिंदी सम्मेलन, फीजी के लिए चयनित सदस्य है।

गुजरात साहित्य अकादमी द्वारा साहित्य प्रयाग मार्च १ से ३ , २०२३ तक डेलिगेट् के रूप में भागेदारी तथा कवि सम्मेलन की अध्यक्षता ।

प्रकाशित पुस्तकों का विवरण :
1. अधिक अंक प्राप्त करने की विधि एवं तकनीकी डा सूरियन द्वारा लिखित तमिल किताब का हिन्दी अनुवाद - 2009.
2. विद्रोही, जी.जे हरीजीत द्वारा लिखित हिन्दी नाटक का तमिल अनुवाद "पोरालिकल" - 2012.
3. योग एवं मानव उत्कर्ष डिप्लोमा पाठ्यक्रम को तमिल से हिन्दी में अनुवाद - 2015
4. कवि ईश्वर करुण की हिन्दी कविताओं का तमिल रूपांतरण "सेवि मडुप्पाया" - 2016
5. "कुछ कहता मन" मौलिक काव्य संग्रह, विद्या प्रकाशन, कानपुर - 2017
6. तिरुक्कुरल, मराठी अनुवाद, CICT चेन्नई द्वारा प्रकाशित - 2022

सम्मानित पुरस्कार :
1. आर.वि.एस महाविद्यालय सुलूर, कोयंबत्तूर द्वारा वर्ष 2007-08 में फैकलटी एक्सलेन्स अवार्ड से सम्मानित।
2. विक्रमशिला हिन्दी विद्यापीठ, गांधीनगर के द्वारा विद्यावाचस्पति सन 2011 में सम्मानित।
3. विक्रमशिला हिन्दी विद्यापीठ, गांधीनगर के द्वारा 2012 में विद्यासागर की उपाधि।
4. TAMRAS, चेन्नई द्वारा सादनैयालर विरुदु वर्ष 2012 में सम्मानित।
5. महात्मा फुले टैलंट रिसर्च अकादमी, नागपुर द्वारा वर्ष 2012 में डां अमृता प्रीतम लिटररी नेशनल अवार्ड से सम्मानित।
6. कर्नाटक हिन्दी समिति द्वारा साहित्य रत्न सम्मान सन 2014 में सम्मानित।
7. तमिलनाडु हिन्दी साहित्य अकादमी, चेन्नई द्वारा सन 2017 में श्रीमती स्वर्ण ग्रोवर साहित्य सुरभि अनूदित कृति सम्मान। एवं अन्य अनेक पुरस्कारों से सम्मानित हैं।

अन्य सामाजिक एवं साहित्यिक उपलब्धियाँ :
1. सदस्य, हिन्दी सलाहकार समिति, संसदीय कार्य मंत्रालय भारत सरकार।
2. अध्यक्ष, भारतीय भाषा मंच, शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास SSUN तमिलनाडु इकाई।
3. अध्यक्ष, हिन्दी साहित्य भारती, तमिलनाडु इकाई।
4. तिरुक्कुरल को CICT के प्राजक्ट 2.50 lac.के दौरान मराठी भाषा में अनुवाद - 2016 समाप्त।
5. मणिमेगलै को CICT के प्राजक्ट 2.50 lac.के दौरान हिन्दी भाषा में अनुवाद - 2020
6. UGC लघुशोध समाप्त - 2017  

Mobile Number : 9994768387.
मेल आई डी : lalitha.n@rvsgroup.com,
lalithahindi@gmail.com

  • मुख्य पृष्ठ : प्रो. ललिता न. हिन्दी कहानियाँ और अन्य गद्य कृतियां
  • मुख्य पृष्ठ : संपूर्ण हिंदी कहानियां, नाटक, उपन्यास और अन्य गद्य कृतियां