ऑस्कर वाइल्ड (15 अक्टूबर 1854 - 30 नवम्बर 1900, पेरिस) विलक्षण बुद्धि, विराट कल्पनाशीलता और प्रखर विचारों के स्वामी थे। उन्होंने कविता, उपन्यास और नाटक लिखे। अंग्रेजी साहित्य में शेक्सपीयर के बाद उन्हीं का नाम प्राथमिकता से लिया जाता है। 'द पिक्चर ऑफ डोरियन ग्रे' उनका प्रथम और अंतिम उपन्यास था, जो 1890 में पहली बार प्रकाशित हुआ। विश्व की कई भाषाओं में उनकी कृतियाँ अनुवादित हो चुकी हैं। 'द बैलेड ऑफ रीडिंग गोल' और 'डी प्रोफनडिस' उनकी सुप्रसिद्ध कृतियाँ हैं। 'लेडी विंडरमर्स फेन' और 'द इम्पोर्टेंस ऑफ बीइंग अर्नेस्ट' जैसे नाटकों ने भी खासी लोकप्रियता अर्जित की। उनकी लिखी परिकथाएँ भी विशेष रूप से पसंद की गईं। उनके एक नाटक 'सलोमी' को प्रदर्शन के लिए इंग्लैंड में लाइसेंस नहीं मिला, जिसे बाद में सारा बरनार्ड ने पेरिस में प्रदर्शित किया।