Mannu Bhandari (मन्नू भंडारी)
मन्नू भंडारी (3 अप्रैल 1931 ― 15 नवंबर 2021) हिन्दी की सुप्रसिद्ध कहानीकार एवं उपन्यासकार हैं। मध्य प्रदेश में मंदसौर जिले के भानपुरा गाँव में जन्मी मन्नू जी का बचपन का नाम महेंद्र कुमारी था। लेखन के लिए उन्होंने 'मन्नू' नाम का चुनाव किया।
जीवन एवं शिक्षा:
उन्होंने एम.ए. तक शिक्षा प्राप्त की और वर्षों तक दिल्ली के मिरांडा हाउस में प्राध्यापिका रहीं। वे विक्रम विश्वविद्यालय, उज्जैन में प्रेमचंद सृजनपीठ की अध्यक्षा भी रहीं।
साहित्यिक परिचय:
'धर्मयुग' में धारावाहिक रूप से प्रकाशित उपन्यास आपका बंटी से उन्हें अत्यधिक लोकप्रियता प्राप्त हुई। उन्हें लेखन का संस्कार विरासत में मिला; उनके पिता स्व. सुख सम्पतराय भी जाने-माने लेखक थे।