Khwaja Ahmad Abbas (ख़्वाजा अहमद अब्बास)

ख़्वाजा अहमद अब्बास (7 जून 1914 – 1 जून 1987) प्रसिद्ध फिल्म निर्देशक, पटकथा लेखक, पत्रकार और प्रख्यात उर्दू-हिन्दी साहित्यकार थे। उनका जन्म पानीपत, हरियाणा में हुआ। उनके दादा 'ख़्वाजा ग़ुलाम अब्बास' 1857 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम के शहीदों में से एक थे और उनके परदादा प्रसिद्ध उर्दू शायर ख़्वाजा अल्ताफ़ हुसैन हाली थे।

अब्बास साहब ने अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय से B.A. और LL.B. की पढ़ाई पूरी की। उन्होंने 'बॉम्बे क्रॉनिकल' में लंबे समय तक बतौर संवाददता और फिल्म समीक्षक कार्य किया। उनका साप्ताहिक स्तंभ 'द लास्ट पेज' (The Last Page) भारतीय पत्रकारिता के सबसे लंबे समय तक चलने वाले स्तंभों में गिना जाता है (1941 से 1986)। वे इंडियन पीपुल्स थियेटर एसोसिएशन (IPTA) के संस्थापक सदस्यों में से भी एक थे।

ख़्वाजा अहमद अब्बास की तस्वीर

ख़्वाजा अहमद अब्बास - हिन्दी कहानियाँ व उपन्यास