Girish Karnad / गिरीश कर्नाड
गिरीश कार्नाड (१९३८-१० जून २०१९, माथेरान, महाराष्ट्र) भारत के जाने-माने समकालीन अभिनेता, फिल्म निर्देशक, कन्नड़ लेखक और नाटककार थे। कन्नड़ और अंग्रेजी भाषा दोनों में इनकी लेखनी समानाधिकार से चलती थी। गिरीश कर्नाड को 1994 में साहित्य अकादमी पुरस्कार, 1998 में ज्ञानपीठ पुरस्कार के अलावा पद्म श्री और पद्म भूषण से सम्मानित किया जा चुका है। उन्होंने हिन्दी में ‘उत्सव’, ‘मंथन’, ‘इक़बाल’, ‘डोर’ जैसी फ़िल्मों में काम किया। कर्नाड द्वारा रचित ‘तुगलक’, ‘हयवदन’, ‘तलेदंड’ (रक्तकल्याण), ‘नागमंडल’ व ‘ययाति’ जैसे नाटक अत्यंत लोकप्रिय हुए और भारत की अनेक भाषाओं में इनका अनुवाद व मंचन हुआ है। प्रमुख भारतीय निर्देशकों - इब्राहीम अलकाजी, प्रसन्ना, अरविन्द गौड़ और ब. व. कारन्त ने इनका अलग-अलग तरीके से प्रभावी व यादगार निर्देशन किया है।