Birendra Kumar Bhattacharya / बीरेन्द्र कुमार भट्टाचार्य

वीरेन्द्र कुमार भट्टाचार्य (1 अप्रैल, 1924 - 6 अगस्त, 1997) असमिया साहित्यकार थे। इनके द्वारा रचित उपन्यास 'इयारुइंगम' के लिये इन्हें सन् 1961 में साहित्य अकादमी पुरस्कार (असमिया) से सम्मानित किया गया। इन्हें 1979 में ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। समाजवादी विचारों से प्रेरित श्री भट्टाचार्य कहानीकार, कवि, निबंधकार और पत्रकार थे। वे साहित्य अकादमी, दिल्ली और असम साहित्य सभा के अध्यक्ष रहे। उन्होंने 1950 में संपादित असमिया पत्रिका 'रामधेनु' का संपादन कर असमिया साहित्य को नया मोड़ दिया। इनके चर्चित उपन्यासों में इयारुइंगम, मृत्युंजय, राजपथे, रिंगियाई, आई, प्रितपद, शतघ्नी, कालर हुमुनियाह हैं। इनके दो कहानी संग्रह भी प्रकाशित हुए—कलंग आजियो बोइ और सातसरी।

बीरेन्द्र कुमार भट्टाचार्य

असमिया कहानियाँ और उपन्यास हिन्दी में - बीरेन्द्र कुमार भट्टाचार्य

Assamiya Stories and Novels in Hindi - Birendra Kumar Bhattacharya