Bankim Chandra Chattopadhyay / बंकिमचन्द्र चट्टोपाध्याय

बंकिमचन्द्र चट्टोपाध्याय (२७ जून १८३८८ अप्रैल १८९४) बंगाली के प्रख्यात उपन्यासकार, कवि, गद्यकार और पत्रकार थे। भारत के राष्ट्रीय गीत 'वन्दे मातरम्' उनकी ही रचना है जो भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के काल में क्रान्तिकारियों का प्रेरणास्रोत बन गया था। रवीन्द्रनाथ ठाकुर के पूर्ववर्ती बांग्ला साहित्यकारों में उनका अन्यतम स्थान है।

उनके उपन्यासों में आनंदमठ, दुर्गेशनंदिनी, मृणालिनी, इंदिरा, राधारानी, कृष्णकांतेर दफ्तर, देवी चौधरानी, कपाल कुण्डला और मोचीराम गौरेर जीवनचरित शामिल हैं। उनकी कविताएँ ललिता ओ मानस नामक संग्रह में प्रकाशित हुईं। उन्होंने धर्म, सामाजिक और समसामयिक मुद्दों पर आधारित कई निबंध भी लिखे।

Bankim Chandra Chattopadhyay / बंकिमचन्द्र चट्टोपाध्याय

बंगला उपन्यास हिन्दी में - बंकिमचन्द्र चट्टोपाध्याय

Bangla Novels in Hindi - Bankim Chandra Chattopadhyay