Surendra Manan / सुरेंद्र मनन

चर्चित कथाकार और ‘बहस’ पत्रिका के संपादक रहे, सुरेंद्र मनन अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित फ़िल्मकार हैं। ‘उठो लच्छमीनारायण’ (कहानी संग्रह), ‘सीढ़ी’ (उपन्यास), ‘साहित्य और क्रांति’ (लू-शुन के लेखन पर केंद्रित) और ‘अहमद अल-हलो, कहाँ हो?’ (संस्मरण संग्रह), ‘हो ची का कु ची’, ‘शिलाओं पर लिखे शब्द’ (यात्रा कथाएँ), ‘हिल्लोल’ (1946 के नौसैनिक विद्रोह पर केंद्रित), ‘कैद में किताब’ उनकी प्रकाशित पुस्तकें हैं। उन्होंने विविध सामयिक विषयों पर महत्वपूर्ण फ़िल्में बनाई हैं जिन्हें भारत में आयोजित विभिन्न फिल्म समारोहों के अतिरिक्त एशिया, अफ़्रीका और यूरोप के अनेक देशों के अंतरराष्ट्रीय फिल्म समारोहों में प्रदर्शित किया जा चुका है।

‘इंडियन डाक्यूमेंट्री प्रोड्यूसर्स एसोसिएशन’ द्वारा ‘गोल्ड अवार्ड’ से सम्मानित किए जाने के अतिरिक्त उन्हें ‘रोड्स अंतरराष्ट्रीय फ़िल्मोत्सव’, ग्रीस का विशेष जूरी अवार्ड, ‘सी.एम.एस. वातावरण अंतर्राष्ट्रीय फिल्म समारोह’ का ‘वाटर फॉर ऑल’ और ‘वाटर फ़ॉर लाइफ़’ अवार्ड और ‘स्क्रिप्ट इंटरनेशनल फ़िल्म फ़ेस्टिवल’ का विशेष जूरी अवार्ड भी प्राप्त हो चुके हैं।

संपर्क:
Email: surmanan@gmail.com
मो०: [Contact Number Omitted]

सुरेंद्र मनन

सुरेंद्र मनन - हिन्दी कहानियाँ

Surendra Manan - Hindi Stories

सुरेंद्र मनन - हिन्दी निबंध

Surendra Manan - Hindi Nibandh