Shivani / शिवानी
शिवानी (17 अक्टूबर 1923 - 21 मार्च 2003) हिन्दी की एक प्रसिद्ध कहानीकार एवं उपन्यासकार थीं। उनका वास्तविक नाम 'गौरा पंत' था, किन्तु वे 'शिवानी' नाम से लेखन करती थीं। उनका जन्म विजयादशमी के दिन राजकोट, गुजरात में हुआ था। उनकी शिक्षा शान्तिनिकेतन में हुई।
हिंदी साहित्य जगत में शिवानी एक ऐसी शख्सियत रहीं, जिनकी हिंदी, संस्कृत, गुजराती, बंगाली, उर्दू तथा अंग्रेजी पर अच्छी पकड़ रही। शिवानी अपनी कृतियों में उत्तर भारत के कुमाऊँ क्षेत्र के आसपास की लोक-संस्कृति की झलक दिखलाने और किरदारों के बेमिसाल चरित्र चित्रण करने के लिए जानी गईं।
उनकी प्रमुख कृतियों में कृष्णाकली, भैरवी, आमादेर शान्तिनिकेतन, विषकन्या, चौदह फेरे आदि शामिल हैं। उन्होंने अपनी कृतियों में नायिका के सौंदर्य और उसके चरित्र का वर्णन बड़े दिलचस्प अंदाज़ में किया है।