ओ. हेनरी
(O. Henry / William Sydney Porter)

ओ. हेनरी या विलियम सिडनी पोर्टर (11 सितंबर, 1862 – 5 जून, 1910) प्रसिद्ध अमेरिकी लेखक थे। उनका जन्म ग्रीन्सबरो, उत्तरी कैरोलिना में हुआ और मृत्यु न्यूयॉर्क में। पिछले वर्षों में वह अपना बीच का नाम 'सिडनी' ही लिखा करते थे। सोलह वर्ष की उम्र में उन्होंने स्कूल छोड़ दिया, पर उनकी पढ़ने-लिखने की आतुरता नहीं छूटी। बचपन में उन्होंने ग्रीन्सबरो की एक दवाइयों की दुकान में काम किया था, जहाँ अब तक उनकी जयंती मनाई जाती है। उन्नीस वर्ष की अवस्था में वह अपना स्वास्थ्य सुधारने के लिए टेक्सास प्रदेश के गोचरों में रहने चले गए। वहाँ उन्होंने घुड़सवारी सीख ली और जंगली, अड़ियल घोड़ों को भी वश में करने लगे। फिर ऑस्टिन में उसे एक खेती-बाड़ी के दफ़्तर में नौकरी मिल गई। अपने आस-पास के चित्रमय जीवन की जिन वस्तुओं का भी उसे परिचय हुआ, वे सब की सब उसकी कहानियों में छन आईं। यही कारण है कि उसकी कहानियाँ अधिकतर चरागाहों के प्रदेश, मध्य अमेरिका या न्यूयॉर्क में घटित होती हैं। शहरी जीवन की कहानियों में, जिनके लिए वह प्रसिद्ध है, जीवन की विडंबनाओं की स्वीकृति हैं। वे उनके अपने कटु अनुभवों के प्रतिबिंब हैं।

ओ. हेनरी की तस्वीर

ओ. हेनरी कहानियाँ हिन्दी में

O. Henry Stories in Hindi