नैथेनियल हॉथॉर्न (4 जुलाई, 1804 - 19 मई, 1864) अमेरिकी उपन्यासकार, रोमांटिक और लघु कहानी लेखक थे। उनके काम अक्सर इतिहास, नैतिकता और धर्म पर केंद्रित होते हैं। नैथेनियल हॉथॉर्न ऐसे अमेरिकी लेखक हैं, जिनके लेखन में पहली बार अमेरिकी समाज का अनुभव प्रकट होता है। वे यह सिद्ध करते हैं कि अमेरिकी अनुभव इंग्लैंड के अनुभव से अलग है। हॉथॉर्न का जन्म मैसाचुसेट्स में हुआ था, जहाँ उनके पूर्वज सत्रहवीं सदी से रह रहे थे। हॉथॉर्न को लेखन में सफलता के लिए एक लम्बे समय तक संघर्ष करना पड़ा। 1850 में प्रकाशित उनका उपन्यास 'द स्कारलेट लेटर' तथा 'ट्वाइस-टोल्ड टेल्स' उनकी अन्य प्रसिद्ध कृतियाँ हैं।