मीना काकोडकर
(Meena Kakodkar)
मीना काकोडकर (२१ सितंबर १९४४-) कोंकणी की जानी-मानी लेखिका हैं। उनका जन्म गोवा में पोलोलम नामक स्थान पर हुआ। डोगर चन्वला, सपन फुलां कहानी संग्रह तथा सत्कान्तलों जादूगर (बाल नाटक) मीना काकोडकर की प्रमुख कृतियाँ हैं। उन्हें १९९१ में साहित्य अकादमी पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।