Italo Calvino
इतालो काल्विनो

इतालवी लेखक और पत्रकार इतालो काल्विनो का जन्म १५ अक्टूबर, १९२३ को हुआ था। उनकी सबसे प्रसिद्ध रचनाओं में हमारे यानी मनुष्य के पूर्वज पर लिखी गई उनकी उपन्यास त्रयी (१९५२-१९५९), कहानी संग्रह 'कॉस्मिकोमिक्स' (१९६५) और उपन्यास 'इनविजिबल सिटीज' (१९७२) और 'इफ ऑन ए विंटर्स नाईट ए ट्रैवलर' (१९७९) शामिल हैं। उनके काम को इटली के साथ-साथ ब्रिटेन, ऑस्ट्रेलिया और संयुक्त राज्य अमेरिका में भी काफी सराहा और पसंद किया गया। अपनी मृत्यु तक वह अपने समय के सबसे अधिक अनुवादित समकालीन इतालवी लेखक थे। १९ सितंबर, १९८५ को इतेलो केल्विनो की मृत्यु हुई। उनको टस्कनी में कैस्टिग्लिओन डेला पेस्काया के बगीचे के कब्रिस्तान में दफनाया गया।

इतालो काल्विनो (Italo Calvino)