इसाक बेशविस सिंगर
(Isaac Bashevis Singer)

इसाक बेशविस सिंगर (जन्म - 14 जुलाई, 1904, पोलैंड - मृत्यु - 24 जुलाई, 1991, अमेरिका) पोलैंड में जन्मे एक अमेरिकी लेखक थे। सन् 1978 में नोबेल पुरस्कार प्राप्त महान् यहूदी लेखक सिंगर मूलतः पोलैंड के थे, परंतु सन् 1935 से ये स्थायी रूप से अमेरिकावासी हो गए। सिंगर की रचनाओं का अलग ही स्वर है—दार्शनिक गहराइयों को छूता हुआ। उनके उपन्यासों और कहानियों में अमेरिका और पोलैंड के यहूदियों के जीवन की अंदरूनी तस्वीर है। अपने लेखन के बारे में ये बहुत ही धैर्यशील रहे हैं। जब ये 26-27 वर्ष के थे, तब यिडिश भाषा में अपना एक कहानी-संग्रह छपवाना चाहते थे, किंतु पुस्तक का प्रूफ ही पसंद न आने के कारण उसे रद्द कर दिया और 28 वर्षों बाद जाकर फिर इनकी पुस्तकें छपनी शुरू हुईं।

इनकी प्रमुख पुस्तकें हैं - 'सैटन इन गोरे', 'द फैमिली मश्कात', 'मैजिशियन ऑफ लुब्लिन', 'द स्लेव', 'द एस्टेट', 'एनिमीज़, ए लव स्टोरी' आदि उपन्यास तथा 'गिम्पेल द फूल', 'द स्पिनोजा ऑफ मार्केट स्ट्रीट', 'शॉर्ट फ्राइडे', 'इन माई फादर्स कोर्ट' आदि कहानी-संग्रह। 'लव एंड एसाइल' शीर्षक से उन्होंने अपनी आत्मकथा भी लिखी थी।

इसाक बेशविस सिंगर की तस्वीर

इसाक बेशविस सिंगर यहूदी कहानियाँ हिन्दी में

Isaac Bashevis Singer Yiddish Stories in Hindi