H. G. Wells
ऍच. जी. वेल्स (हर्बर्ट जॉर्ज वेल्स)

हर्बर्ट जॉर्ज वेल्स (२१ सितंबर १८६६ – १३ अगस्त १९४६) अंग्रेजी लेखक थे जो कई विधाओं में पारंगत थे, जिनमें कई उपन्यास, लघु कथाएँ, और सामाजिक कमेंटरी, इतिहास, व्यंग्य, जीवनी और आत्मकथा शामिल हैं। इसके अलावा उन्होंने मनोरंजन, युद्ध, और खेलों पर भी पुस्तकें लिखी हैं। आधुनिक युग में उन्हें अपने विज्ञान कथा उपन्यासों के लिए सबसे ज्यादा याद किया जाता है और अक्सर इन्हें जूल्स वर्ने और प्रकाशक ह्यूगो गर्नबैक के साथ “विज्ञान कथा का पिता” कहा जाता है।

उनकी सबसे उल्लेखनीय विज्ञान कथाओं में ‘द टाइम मशीन’ (१८९५), ‘द आइलैंड ऑफ डॉक्टर मोर्यू’ (१८९६), ‘द इनविजिबल मैन’ (१८९७), ‘द वार ऑफ द वर्ल्ड्स’ (१८९८) और सैन्य विज्ञान कथा ‘द वॉर इन द एयर’ (१९०७) शामिल हैं। वेल्स अपने साहित्य में नोबेल पुरस्कार के लिए चार बार नामांकित किए गए।

H. G. Wells (ऍच. जी. वेल्स)

हर्बर्ट जॉर्ज वेल्स - हिन्दी कहानियाँ
Herbert George Wells - Stories in Hindi