Trilok Singh Thakurela / त्रिलोक सिंह ठकुरेला
त्रिलोक सिंह ठकुरेला (1 अक्टूबर, 1966-) का जन्म उत्तर प्रदेश राज्य के हाथरस जिले में स्थित नगला मिश्रिया गाँव में हुआ। उनके पिता श्री खमानी सिंह और माता श्रीमती देवी हैं। उनकी प्रकाशित कृतियाँ हैं: नया सवेरा (बाल साहित्य), काव्यगंधा (कुण्डलिया संग्रह), समय की पगडंडियों पर (गीत संग्रह)। उनकी संपादित कृतियाँ हैं: आधुनिक हिंदी लघुकथाएँ, कुण्डलिया छंद के सात हस्ताक्षर, कुण्डलिया कानन, कुण्डलिया संचयन, समसामयिक हिंदी लघुकथाएँ और कुण्डलिया छंद के नये शिखर। उनको कई राज्यों की संस्थाओं ने सम्मानित किया है। उनकी रचनाएँ कई पाठ्य-पुस्तकों में सम्मिलित की गई हैं। वह कुण्डलिया छंद के उन्नयन, विकास और पुनर्स्थापना हेतु कृतसंकल्प एवं समर्पित हैं। संप्रति वह उत्तर पश्चिम रेलवे में इंजीनियर हैं।