Taslima Nasrin / तसलीमा नसरीन

तसलीमा नसरीन (25 अगस्त 1962-) प्रसिद्ध बांग्ला लेखिका एवं भूतपूर्व चिकित्सक हैं। वे अपने नारीवादी विचारों से युक्त लेखों, उपन्यासों और मानवाधिकारों की वकालत के लिए वैश्विक स्तर पर जानी जाती हैं। 1970 के दशक में एक कवि के रूप में उभरीं तसलीमा 1990 के दशक की शुरुआत में अपने निबंधों और चर्चित उपन्यास 'लज्जा' के कारण अत्यधिक प्रसिद्ध हुईं।

प्रमुख कृतियाँ:

  • उपन्यास: लज्जा, अपरपक्ष, निमंत्रण, फेरा, बेशरम।
  • आत्मकथा: मेरे बचपन के दिन, उत्ताल हवा, द्विखंडित, वे अंधेरे दिन, मुझे घर ले चलो, निर्वासन आदि।
  • कविता संग्रह: निर्बासितो बाहिरे ओन्तोरे, निर्बासितो नारीर कोबिता, खाली खाली लागे, बन्दिनी।
  • निबंध संग्रह: नष्ट लड़की नष्ट गद्य, छोटे-छोटे दुःख, औरत का कोई देश नहीं।

प्रमुख सम्मान एवं पुरस्कार:
• आनन्द साहित्य पुरस्कार (1992 एवं 2000)
• सखारोव पुरस्कार (यूरोपीय संसद, 1994)
• कुर्त टुकोलस्की पुरस्कार (स्वीडिश पेन, 1994)
• Emperor Has No Clothes Award (USA, 2015)

Taslima Nasrin तसलीमा नसरीन

तसलीमा नसरीन के उपन्यास (हिन्दी में)