Surya Prakash Sharma / सूर्य प्रकाश शर्मा
- माता-पिता: श्रीमती विमलेश देवी एवं श्री कृष्ण शर्मा
- जन्म: 10 सितंबर 1999 (आगरा, उत्तर प्रदेश)
- शिक्षा: एम.ए. (हिन्दी), यूजीसी नेट (उत्तीर्ण), पीएच.डी. (अध्ययनरत)
- कार्यरत: राजभाषा अधिकारी (पंजाब नैशनल बैंक)
साहित्यिक परिचय: सूर्य प्रकाश शर्मा ने हिन्दी तथा अंग्रेज़ी दोनों ही भाषाओं में काव्य रचना का प्रयास किया है। उनकी अधिकांश रचनाएँ सामाजिक तथा राजनीतिक कुरीतियों को उजागर करने वाली तथा उन पर प्रहार करने वाली हैं। इनकी रचनाएँ अकविता आंदोलन से प्रभावित हैं, जिनमें ओशो दर्शन तथा मार्क्स दर्शन की झलक भी देखने को मिल जाती है।
प्रमुख कविताएँ: नारी के प्रति, सैनिकों को नमन, मानवीय प्रदूषण, आधुनिक शिक्षा, आधुनिक हिन्दुस्तान आदि।
काव्य-संग्रह: एक बेहतरीन लड़की की तलाश में, Verses of Wandering Heart आदि।
साझा काव्य संग्रह: काव्य कुंज अग्रवन, अंकुर, मैं दीपक हूँ, नया सफ़र, Inked by Heart, Wonderful Womania आदि।