Shubhangi Bhadbhade / शुभांगी भडभडे

शुभांगी भडभडे (२१ दिसंबर, १९४२ – ) का जन्म बंबई में हुआ।

शिक्षा: एम.ए. (हिंदी), साहित्य रत्न। मराठी की अत्यंत लोकप्रिय एवं प्रख्यात लेखिका। पौराणिक, ऐतिहासिक और सामाजिक घटना-प्रतिघटनाओं से प्रभावित होकर अपनी खास शैली में लिखनेवालों में उनका नाम आदर के साथ लिया जाता है।

कृतियाँ: ग्यारह चारित्रिक तथा अठारह सामाजिक उपन्यास, दस कथासंग्रह, बारह एकांकी। विभिन्न भारतीय भाषाओं में अनुवाद कार्य के अतिरिक्त तीन नाटक और स्तंभ लेखन, साथ ही किशोर साहित्य। दूरदर्शन व आकाशवाणी पर नाटकों का प्रसारण तथा वार्ता आदि।

सम्मान-पुरस्कार: महाराष्ट्र साहित्य सभा का 'कविता पुरस्कार', विदर्भ साहित्य संघ का ‘एकांकी लेखन पुरस्कार', साहित्य अकादमी, बड़ौदा का ‘कथा पुरस्कार', ‘कै. सुमन देशपांडे बाल साहित्य पुरस्कार', 'बाल उपन्यास पुरस्कार', अ.भा. नाट्य परिषद्, मुंबई का ‘एकांकी लेखन पुरस्कार' तथा 'सारांश' कथा-संग्रह पर महाराष्ट्र सरकार का 'उत्कृष्ट वाङ्मय पुरस्कार'।

Shubhangi Bhadbhade / शुभांगी भडभडे

Shubhangi Bhadbhade - Stories in Hindi

शुभांगी भडभडे की मराठी कहानियाँ हिन्दी में