Shubham Srivastava / शुभम् श्रीवास्तव
शुभम् श्रीवास्तव (13 नवम्बर 1994-) का जन्म उत्तर प्रदेश के प्रयागराज (इलाहाबाद) जिले में हुआ। पेशे से सॉफ्टवेयर इंजीनियर शुभम् मध्यवर्गीय परिवार में जन्मे, जिनके पिता श्री संजय श्रीवास्तव वरिष्ठ सहायक तथा माता श्रीमती रंजना श्रीवास्तव हिंदी की अध्यापिका हैं। इन्होंने 2017 में डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय से बी.टेक पूरा किया।
मंटो, मुक्तिबोध, प्रेमचंद और चार्ल्स डिकेंस की रचनाओं से प्रभावित होकर इन्होंने लेखन शुरू किया। इनकी प्रमुख प्रकाशित पुस्तकें "दो ग़ज ज़मीन" और "सपनों की आहुति" हैं।