Sardar Puran Singh / सरदार पूर्ण सिंह

सरदार पूर्ण सिंह (17 फ़रवरी 1881 - 31 मार्च 1931) भारत के देशभक्त, शिक्षाविद, अध्यापक, वैज्ञानिक एवं लेखक थे। उन्होंने पंजाबी, हिंदी और अंग्रेजी भाषाओं में साहित्य रचना की। उन्होंने अपने प्रारंभिक जीवन में ही उर्दू, पंजाबी, फारसी, संस्कृत, हिंदी, अंग्रेजी आदि भाषाओं का ज्ञान प्राप्त कर लिया था।

वे आधुनिक पंजाबी काव्य के संस्थापकों में से एक थे तथा हिंदी के द्विवेदी युग के श्रेष्ठ निबंधकार माने जाते हैं। हिंदी में उनके द्वारा रचित छह प्रमुख निबंध 'सरस्वती' पत्रिका में प्रकाशित हुए थे, जिन्होंने उन्हें निबंधकारों में एक विशिष्ट स्थान दिलाया।

Sardar Puran Singh सरदार पूर्ण सिंह

सरदार पूर्ण सिंह के हिन्दी निबंध (Sardar Puran Singh - Hindi Essays)