Sanjukta Mohanty / संयुक्ता महांति
सुश्री संयुक्ता महांति ओड़िया साहित्य की मशहूर नारी कथाकार हैं। इन्होंने ओड़िया साहित्य को साधन के रूप में नहीं बल्कि साधना के रूप में ग्रहण किया है। इनके कथा-साहित्य में दर्द की तड़पन है और साथ ही उसमें उदात्त जीवन-मूल्य उभरकर आए हैं। इनके उपन्यासों तथा कहानी-संकलनों पर अनेक पुरस्कार और सम्मान प्राप्त हुए हैं।
संप्रति सुश्री महांति सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, कोलकाता में मुख्य प्रबंधक के पद पर कार्यरत हैं।