Sanjib Chattopadhyay / संजीव चट्टोपाध्याय

संजीव चट्टोपाध्याय (जन्म- २४ अक्टूबर, १९३६) बांग्ला भाषा के प्रख्यात उपन्यासकार तथा लघु कथाकार हैं। वर्ष २०१८ में इन्हें साहित्य अकादमी पुरस्कार (बांग्ला) से सम्मानित किया गया था। उनका सबसे प्रसिद्ध उपन्यास 'स्वेट पाथर टेबल' (द आइवरी टेबल) कहानी कहने की उनकी विशिष्ट शैली का एक उदाहरण है, जो तनाव, दुविधा, जिज्ञासा, दया, हास्य और व्यंग्य को मिलाता है। संजीव चट्टोपाध्याय ने बच्चों के लिए कथा साहित्य भी लिखा तथा पत्रिकाओं और समाचार पत्रों के लिए लिखना निरंतर जारी रखा।

संजीव चट्टोपाध्याय सन १९८१ में 'आनंद पुरस्कार' के प्राप्तकर्ता थे। उन्हें पश्चिम बंगाल सरकार से 'बंगा विभूषण पुरस्कार' (मई, २०१२) मिला। उन्हें ८२ वर्ष की आयु में उनके उपन्यास 'श्रीकृष्णनर शेष कथा' के लिए २०१८ में साहित्य अकादमी पुरस्कार से नवाजा गया।

Sanjib Chattopadhyay / संजीव चट्टोपाध्याय

संजीव चट्टोपाध्याय की कहानियाँ हिन्दी में

Sanjiv Chattopadhyay - Stories in Hindi