Sajjad Zaheer / सज्जाद ज़हीर

सज्जाद ज़हीर (5 नवंबर 1905 – 13 सितंबर 1973) उर्दू के एक प्रसिद्ध लेखक और मार्क्सवादी चिंतक थे। इन्होंने मुल्कराज आनंद और ज्योतिर्मय घोष के साथ मिलकर 1935 में इंग्लैंड में प्रोग्रेसिव राइटर्स एसोसिएशन (Progressive Writers' Association) की स्थापना की। उर्दू की प्रसिद्ध लेखिका रज़िया सज्जाद ज़हीर इनकी पत्नी थीं।

1948 में वे कम्युनिस्ट पार्टी के सम्मेलन में भाग लेने कलकत्ता पहुँचे। बाद में वे पाकिस्तान चले गए जहाँ ऐतिहासिक रावलपिंडी षडयंत्र केस के दौरान उन्हें मशहूर शायर फैज़ अहमद फैज़ और अहमद फ़राज़ के साथ जेल में डाल दिया गया था।

प्रमुख कृतियाँ:

  • उपन्यास: लंदन की एक रात
  • शायरी संग्रह: पिघला नीलम
Sajjad Zaheer सज्जाद ज़हीर

सज्जाद ज़हीर की कहानियाँ (हिन्दी में)