Sajid Rashid / साजिद रशीद

साजिद रशीद (1955-) स्वतंत्रता के बाद की उर्दू कहानी पीढ़ी के एक प्रमुख हस्ताक्षर हैं। उन्होंने पारंपरिक कथा-शैली को तोड़कर अपने लेखन के लिए एक मुकम्मल, समसामयिक और व्यापक धरातल तैयार किया। साजिद रशीद का लेखन रूढ़िवाद, साम्प्रदायिकता और सामाजिक शोषण के अहम सवालों को प्रखरता से उजागर करता है।

प्रमुख कृतियाँ:

  • उपन्यास: रंगों में जमी बर्फ
  • कॉलम संग्रह: जिंदगीनामा
  • कहानी संग्रह: रेतघड़ी, नखलिस्तान में खुलने वाली खिड़की, एक छोटा सा जहन्नुम

प्रमुख सम्मान एवं पुरस्कार:
महाराष्ट्र उर्दू अकादमी अवार्ड (1981)
सर्वश्रेष्ठ उर्दू पत्रकार अवार्ड (1982)
सर्वश्रेष्ठ उर्दू स्तंभ लेखक अवार्ड (1992)
ओसामा तल्हा पत्रकारिता पुरस्कार (1994)
सर्वश्रेष्ठ उर्दू कथाकार अवार्ड (1994)
कथा पुरस्कार (1997, 2000)

Sajid Rashid साजिद रशीद

साजिद रशीद की कहानियाँ (हिन्दी अनुवाद में)