Rumi Laskar Bora / रूमी लस्कर बोरा

रूमी लस्कर बोरा असमिया की सुपरिचित कवयित्री, कथाकार, अनुवादिका, स्तंभ-लेखिका एवं सामाजिक कार्यकर्ता हैं। इनकी दो दर्जन पुस्तकें प्रकाशित हैं, जिनमें तीन कविता-संग्रह, बारह उपन्यास, तीन कहानी-संग्रह, एक जीवनी तथा अनेक अनूदित पुस्तकें शामिल हैं। इनकी रचनाओं का हिंदी, अंग्रेजी, बांग्ला और नेपाली में अनुवाद हो चुका है। इनके उपन्यास ‘डंफु’ का हिंदी अनुवाद इसी नाम से प्रकाशित हुआ है। इन्हें विष्णु राभा पुरस्कार, असम साहित्य सभा पुरस्कार, माया मीडिया पुरस्कार (असम) एवं भद्रकुमारी प्रो. उषानारायण ठाकुर वनिता पुरस्कार (नेपाल) से अलंकृत किया गया है।

रूमी लस्कर बोरा कहानीकार

रूमी लस्कर बोरा की कहानियाँ हिन्दी में

Rumi Laskar Bora - Assamese Stories in Hindi