Mulk Raj Anand / मुल्कराज आनन्द

मुल्कराज आनंद (१२ दिसम्बर १९०५ – २००४) का जन्म पेशावर में हुआ था, जो अब पाकिस्तान में है। मुल्कराज आनंद भारत में अंग्रेज़ी साहित्य के क्षेत्र के प्रख्यात लेखक थे। उन्होंने यूनिवर्सिटी ऑफ़ लंदन तथा केंब्रिज विश्वविद्यालय में पढ़ाई कर पीएचडी की उपाधि हासिल की। साहित्य जगत में उनका नाम उनके उपन्यास 'अनटचेबल्स' से हुआ, जिसमें उन्होंने भारत में अछूत समस्या का बेबाक चित्रण किया। उनके महत्वपूर्ण उपन्यास हैं: कुली, टू लीव्स एंड अ बड, द विलेज, अक्रॉस द ब्लैक वाटर्स, द सोर्ड एंड द सिकल। भारत में रचा गया उनका प्रमुख उपन्यास था 'द प्राइवेट लाइफ़ ऑफ़ ऐन इंडियन प्रिंस'।

सम्मान: मुल्कराज आनंद को साहित्य एवं शिक्षा के क्षेत्र में भारत सरकार द्वारा सन १९६७ में पद्म भूषण से सम्मानित किया गया था। ये महाराष्ट्र राज्य से हैं।

Mulk Raj Anand / मुल्कराज आनन्द

मुल्कराज आनन्द - कहानियाँ हिन्दी में

Mulk Raj Anand - Stories in Hindi